शहर के लोगों को जयपुर के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलने
लगेगी।
यह ट्रेन आठ सितंबर को जयपुर से रवाना होगी। ट्रेन की संचालन सप्ताह
में तीन दिन जयपुर और तीन दिन लखनऊ से किया जाएगा। हाथरस होकर जयपुर के
लिए पहली किसी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
इससे हाथरस के लोगों को
खासतौर पर फायदा हुआ है। इस ट्रैक पर आठ सितंबर को पहली बार (ट्रेन संख्या
09707) जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन होगा।
यह एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार,
शुक्रवार और रविवार को जयपुर से लखनऊ के लिए संचालित होगी, जबकि ट्रेन
संख्या 09708 लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस लखनऊ से चलेगी।
यह ट्रेन सप्ताह में
बुधवार, शनिवार और सोमवार को लखनऊ से जयपुर जाएगी। इससे अब हाथरस से लखनऊ
और जयपुर जाने वालों को मथुरा, आगरा एवं अलीगढ़ तक की दौड़ नहीं लगानी
पडे़गी।
स्टेशन प्रबंधक एमएल मीना ने बताया कि पूर्वोत्तर
रेलवे के मंडल रेल अधीक्षक के जयपुर लखनऊ एवं लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन
के संचालन के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इन ट्रेनों का टाइम टेबिल भी मिल
गया है।