यूपी में तैनात आईएएस अधिकारियों में वरिष्ठतम आईएएस अजय कुमार जोशी ने
सोमवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष का विधिवत कामकाज शुरू कर दिया।
उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक व पारदर्शी व्यवस्था के लिए ऑनलाइन सिस्टम को
और बढ़ावा देने की बात कही। जोशी ने बताया कि राजस्व विभाग में रिक्त पदों
को तेजी से भरने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे
पूरे मनोयोग से काम करें, उनका हक मिलेगा। इस मौके पर राजस्व परिषद के
आयुक्त एवं सचिव अनिल कुमार सहित परिषद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।