फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचूक होगी लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा, होंगे खास इंतजाम

Mon, 29 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक नई वाहिनी को सौंपी जाएगी। इस वाहिनी का गठन सीआईएसएफ की वाहिनी जैसा होगा। इसको सीआईएसएफ जैसा ही प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


असल में लखनऊ मेट्रो के गठन के साथ ही अब इसकी सुरक्षा का दारोमदार भी किसी सक्षम एजेंसी या वाहिनी को दिया जाना है।

इस पर पिछले दिनों विचार किया गया और यह तय हुआ कि इसकी सुरक्षा के इंतजाम वैसे ही हों, जैसे कि दिल्ली मेट्रो के हैं। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का प्रबंध सीआईएसएफ के हाथ में है।

शासन ने पिछले दिनों यह फैसला करने के साथ ही पीएसी के एडीजी सुभाष चंद्र को वहां जाकर इसका अध्ययन करने और रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा था। एडीजी पीएसी की रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा के इंतजाम की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन मामलों में भी किया गया है गठन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए नई वाहिनी का गठन किया जाना प्रस्तावित है।

यूपी पुलिस में इससे पहले स्मारकों की सुरक्षा के लिए अलग वाहिनी (विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी) का गठन किया गया था। साथ ही एटीएस के कमांडो की अलग वाहिनी का गठन किया जा रहा है।

इसमें चयनित कर्मियों को सीआईएसएफ की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर लखनऊ मेट्रो के प्रबंध किए जा रहे हैं पर इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि इससे बेहतर और जो हो, उसका भी इसमें समावेश किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें