7 जुलाई तक हो सकेगा आवेदन
मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत यीडा द्वारा लायी गयी मौजूदा स्कीम के जरिए जिन सेक्टर्स को लक्षित किया जा रहा है उनमें कैंसर केयर, रेडियोलॉजी, इमेजिंग, आईवीडी, इंप्लांट व मेडिकल केयर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कार्डियो रेस्पिरेटरी मेडिकल डिवाइसेस तथा रीनल डिवाइसेस व इंप्लांट (जिनमें कैथेटर समेत विभिन्न उपकरण शामिल हैं) मुख्य हैं। प्रक्रिया के अंतर्गत 1000 स्क्वेयर मीटर के 16 प्लॉट्स के लिए रेट ऑफ अलॉटमेंट 7730 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है।
जबकि प्लॉट की प्रीमियम राशि 77.30 लाख तथा रजिस्ट्रेशन अमाउंट 7.73 लाख निर्धारित है। इसी प्रकार, 2100 वर्ग मीटर के प्लॉट्स के लिए भी रेट ऑफ अलॉटमेंट वही तथा प्रीमियम अमाउंट 1.62 करोड़ तथा रजिस्ट्रेशन अमाउंट 16.23 लाख रुपए निर्धारित है। प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन शुरू हो चुका है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी निवेश मित्र और यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
यीडा द्वारा मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लायी गयी स्कीम कई मायनों में विशिष्ट है। सेक्टर-28 में स्थित यह प्लॉट्स यमुना एक्सप्रेसवे के समीप हैं जहां से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी काफी नजदीक स्थित हैं। यह प्लॉट्स ग्रेटर नोएडा के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं जहां से इंटरनेशनल फिल्म सिटी, एफ-1 मोटो जीपी ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, डेडिकेटेड एमएसएमई, अपैरल-हैंडीक्राफ्ट व टॉय पार्क भी समीप होंगे, जो इस क्षेत्र की उत्तम कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के साथ ही वर्ल्ड क्लास एमिनिटीज से युक्त करते हैं। स्कीम के जरिए निर्माण इकाई स्थापित करने वाले उद्यमों को भविष्य में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी उत्तम कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे फ्रेट मूवमेंट समेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिलेगी।