इस्राइल युद्ध के बीच वहां पांच हजार से अधिक भारतीय कामगार सेवा दे रहे हैं। बिगड़ते हालात की वजह से न केवल कामगार बल्कि उनके परिवार के लोग भी चिंतित हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर भर्ती होने वाले युवा भी नहीं जाना चाहते हैं। सेवायोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की चुनौती नहीं लेना चाहते हैं।
श्रमिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
इस्राइल में सेवा दे रहे भारतीय कामगारों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। टेलीफोन नंबर- +972547820711,+ 9725543278392 पर संपर्क किया जा सकता है। एनएसडीसी के अधिकारियों ने बताया कि तेल अवीव में भारतीय दूतावास इस्राइल में भारतीय समुदाय के संपर्क में है। उनकी देखभाल के लिए जरूरी उपाय कर रहे हैं। इस्राइल में आपात काल घोषित कर दिया है। हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद है। सभी भारतीय नागरिकों को एक बार फिर सतर्क रहने, किसी भी अनावश्यक आवाजाही से सख्ती से बचने और अधिकारियों के प्रोटोकॉल पालन करने की सलाह दी गई है।
विषम हालात में इस्राइल, जापान व जर्मनी भेजना सही नहीं
इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है। युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले से ही इस्राइल में भारतीय श्रमिक सेवा दे रहे हैं। अन्य लोगों को अभी वहां भेजना सही नही हैं। युद्ध पर विराम व सामान्य स्थिति होने पर भर्ती प्रकिया शुरू की जाएगी।
- पीके पुंडीर, अपर निदेशक, सेवायोजन विभाग यूपी