फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में लागू हुई ये नई व्यवस्था

Fri, 25 Oct 2013 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने और शिक्षकों के साथ बच्चों की उपस्थिति बनाए रखने के लिए नई जांच व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


प्रत्येक खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) एक माह में न्यूनतम 40 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। एक दिन में वह अधिकतम दो स्कूलों की जांच करेंगे। जांच प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वह गुरुवार को अधिकारियों के साथ निदेशालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें- उर्दू शिक्षकों के लिए काउंसलिंग आज से

बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी के बैठक में न आने से रिटायर्ड शिक्षकों को काम पर रखने पर निर्णय नहीं हो सका। सचिव बेसिक शिक्षा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाना काफी जरूरी है।

इसलिए शिक्षकों के साथ ही बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षाधिकारियों से हर माह न्यूनतम 40 स्कूलों का निरीक्षण कराएंगे।

इस दौरान वह एक स्कूल में कम से कम दो घंटे रुकेंगे और देखेंगे कि शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति कैसी है और सर्व शिक्षा अभियान योजना का लाभ बच्चों को कितना मिल रहा है।
विज्ञापन

पढ़ें- BTC: 36 हजार सीटों के लिए आज आएगी मेरिट!

उन्होंने बताया कि जिला स्तर से आने वाली जांच रिपोर्ट का शासन और निदेशालय के अधिकारियों से सत्यापन कराया जाएगा।

उदाहरण के लिए नवंबर की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन और निदेशालय के अधिकारी प्रत्येक 15-15 दिन के हिसाब से स्कूलों में जाकर हकीकत देखेंगे।

जांच रिपोर्ट में यदि भिन्नता मिली तो दोषी खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनका स्थानांतरण किया जाएगा।
लख्ननऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें