फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रूटों को हरी झंडी, अब इन रास्तों से गुजरेगी लखनऊ मेट्रो

Thu, 07 Jan 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नए रूटों पर मेट्रो ट्रेन संचालन के प्रस्ताव को शासन ने बुधवार को मंजूरी दे दी। जिन नए रास्तों पर मेट्रो चलाने के लिए सहमति बनी है, उनमें मुख्य रूप से चारबाग से बसंतकुंज और पीजीआई, मवैया से राजाजीपुरम होते हुए केजीएमयू, सीजी सिटी से शहीद पथ हुसड़िया, पत्रकारपुरम से इंदिरानगर तक का रूट शामिल है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के हवाले से दिए गए एलएमआरसी के 65 किलोमीटर रूट के प्रस्ताव को सहमति मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। बैठक में कमिश्नर महेश गुप्ता को निर्देश दिया गया कि वह जल्द सभी रूटों का एक विस्तृत प्रस्ताव बनाएं, ताकि शासन और कैबिनेट से उस पर अंतिम अनुमोदन लिया जा सके।

धीरे-धीरे पूरा शहर मेट्रो परियोजना से जुड़ता जाएगा। आने वाले 15 साल में राजधानी में 150 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मेट्रो चलेगी। डॉ. ई. श्रीधरन ने इस बात की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी। अमौसी से मुंशीपुलिया और चारबाग से बसंतकुंज के बाद धीरे-धीरे रूट बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन


मिलेगा विदेशी ऋण

करीब 65 किलोमीटर को लेकर टेक्नोफिजीबिलिटी रिपोर्ट डीएमआरसी ने बना भी ली है। सबसे पहले शहीद पथ पर, गोमतीनगर विस्तार में, दूसरी ओर रायबरेली रोड पर पीजीआई तक, जबकि, मवइया से मिल रोड होते हुए राजाजीपुरम की कॉलोनियों तक मेट्रो का नेटवर्क होगा।

एलएमआरसी की ये कल्पना साल 2030 तक पूरी होगी।
करीब 40 हजार करोड़ रुपये 150 किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन चलाने में सरकार को खर्च करने पड़ेंगे। वर्तमान मॉडल के हिसाब से इसमें 20-20 प्रतिशत केंद्र और राज्य अंशदान देंगे। 60 फीसदी विदेशी ऋण के जरिए मिल जाएगा।

इसमें 23 किलोमीटर ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया और 16 किलोमीटर चारबाग से बसंतकुंज की दूसरी लाइन होगी। जबकि, रिंग लाइन, मिल रोड, गोमतीनगर एक्सटेंशन लाइन की तीन और लाइनें भी प्रस्तावित हैं।

इनके अलावा पूरे रिंग रोड पर, कुर्सी रोड, पीजीआई, राजाजीपुरम, सीतापुर रोड पर भी मेट्रो रेल के संचालन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ये प्लानिंग अगले 15 साल की है।
विज्ञापन

लाखों को मिलेगी नौकरी

शहीद पथ के दोनों ओर नई कॉलोनियों का बहुत तेजी से विकास अगले तीन साल में हो जाएगा।

इसमें एलडीए, आवास विकास परिषद, निजी कंपनियों के अलावा चक गंजरिया सिटी को भी मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है। यहां आईटी सिटी, ट्रिपल आईटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और ऐसे ही कई अन्य बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट हैं।

लाखों लोग भविष्य में यहां निवास और नौकरी भी करेंगे। जबकि, शहीद पथ पर मेट्रो रेल परियोजना सस्ती भी पड़ेगी।

यहां से गुजरेगी मेट्रो
- बसंतकुंज से चारबाग तक (चारबाग से लाटूश रोड, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, से सिटी स्टेशन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, चौक, कोनेश्वर तक भूमिगत, जबकि इसके आगे हरदोई रोड से बसंतकुंज तक उपरगामी संचालन करीब 16 किमी)
- चारबाग से पीजीआई तक (चारबाग में नहरिया के किनारे से वीआईपी रोड से तेलीबाग होते हुए पीजीआई तक मेट्रो जाएगी। यह रूट करीब 15 किमी लंबा होगा।)
- मिल एरिया लाइन (मवइया से राजाजीपुरम होते हुए विक्टोरिया स्ट्रीट से मेडिकल यूनिवर्सिटी चौराहे तक 9 किमी)
- सीजी सिटी से इंदिरा नगर (सीजी सिटी से शहीद पथ, हुसड़िया चौराहा, पत्रकारपुरम, से पॉलीटेक्निक होते हुए मुंशीपुलिया इंदिरानगर तक। करीब 25 किमी लंबी लाइन फैजाबाद रोड से न्यू हाईकोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें