फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीडीसी की जेठानी का पीएम आवास अधूरा, होगी वसूली

Wed, 01 Nov 2023 06:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन ब्लॉक के बराडीह का मामला, दो अन्य को भी नोटिस दी
विज्ञापन

सात दिन में निर्माण पूरा न कराने पर वसूली कराने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सलोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बराडीह में क्षेत्र पंचायत सदस्य की जेठानी ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना की दोनों किस्तें लेने के बाद भी आवास को पूरा नहीं कराया है। मामले में नोटिस देकर 1.10 लाख रुपये की वसूली की चेतावनी दी गई है। दो अन्य लाभार्थियों को भी आवास न बनवाने पर वसूली की चेतावनी दी गई है।
वित्तीय वर्षं 2022-23 में सलोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बराडीह में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त देकर आवास का काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए। देवरती पत्नी रमाकांत ने दोनों किस्तें लेने के बाद भी अब तक आवास पूर्ण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरती क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु की जेठानी बताई जा रही हैं। इसके अलावा अलका पत्नी श्याम कुमार को दोनों किस्तों में 1.10 लाख रुपये लेने के बाद आवास पूरा नहीं कराया। जितेंद्र बहादुर पुत्र महादेव ने पहली किस्त में 40 हजार रुपये लेने के बाद काम ही शुरू नहीं कराया। ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने तीनों लाभार्थियों ने अब तक आवास पूर्ण नहीं कराया है। सात दिन में काम पूरा न कराने पर वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें