फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीडीओ ने जांच रिपोर्ट सौंपी, फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत का आरोप

Wed, 01 Nov 2023 05:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख ने डीएम और सीडीओ को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

बीडीसी के फर्जी साइन से शिकायत करने वालों पर मुकदमे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली-ऊंचाहार। क्षेत्र पंचायत ऊंचाहार की बीती 13 सितंबर को हुई बैठक के खिलाफ हुई शिकायत के मामले में बीडीओ ने अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। जिन क्षेत्र पंचायतों के हस्ताक्षर से शिकायत की गई है, उनके हस्ताक्षर बैठक के रजिस्टर में सही पाए गए हैं। बीडीओ की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्या ने डीएम व सीडीओ से शिकायत करके बीडीसी के फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रमुख ने बीडीओ की जांच रिपोर्ट भी डीएम को उपलब्ध कराई है।
डीएम व सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि शिकायतकर्ताओं ने बीडीसी आशीष पांडेय, मोनू कुमारी, दिनेश कुमार, सुनीता देवी, राममनोहर, विजय कुमार के फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की। जांच रिपोर्ट में संबंधित बीडीसी के बैठक में शामिल होने और रजिस्टर में साइन करने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने डीएम से फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत करने वालों अभिलाष चंद्र व मनीष चंद्र पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सीडीओ पूजा यादव का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख की शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीडीओ ऊंचाहार कामरान नेमानी ने बताया कि 13 सितंबर की बैठक में कोरम पूरा था। बाद में सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं अभिलाष चंद्र व मनीष चंद्र का कहना है कि बैठक को निरस्त किया जाए, क्योंकि बिना कोरम पूरा कराए बैठक की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें