फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को उनका हक दिलाएगा ये मोर्चा

Mon, 17 Nov 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को उनका हक दिलाने के लिए नया मोर्चा बनाया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नाम से बने इस मोर्चे के अध्यक्ष रामजन्म सिंह और महामंत्री अवनींद्र पांडेय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके गठन का मुख्य मकसद शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ना है।
माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष इरफान अहमद बनाए गए हैं।

रामाधार सिंह व श्याम शंकर मिश्रा संरक्षक बनाए गए हैं। लखनऊ के कृष्ण कुमार शुक्ला जिला संयोजक बनाए गए हैं।

रायबरेली के जयचंद्र द्विवेदी व आशा सिंह, बहराइच के पुत्तीलाल वाजपेयी, फैजाबाद के रामयज्ञ सिंह उपाध्यक्ष, बहराइच के जगदीश कुमार सिंह को संगठन मंत्री, यहीं के कुलदीप सिंह, आजमगढ़ के वीरेंद्र सिंह, देवरिया से अमरनाथ सिंह, प्रतापगढ़ से डॉ. श्याम शंकर शुक्ल प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें