फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-3 का शानदार लुक आया सामने, यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा

Sat, 24 Feb 2024 12:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिल्डिंग का लुक बेहद भव्य है। यहां यात्रियों को नया अनुभव होगा।
विज्ञापन
बिल्डिंग का लुक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल टी-3 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नया टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग का लुक शानदार है तथा यह पैसेंजरों को बेहद पसंद आएगा।

विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वर्तमान में दो टर्मिनल हैं। घरेलू टर्मिनल से मुम्बई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता आदि की उड़ानें रवाना होती हैं। जबकि अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से खाड़ी देशों आदि की उड़ानें आती-जाती हैं। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए टर्मिनल की आवश्यकता महसूस हुई।

इसके तहत खाका तैयार कर इंटरनेशनल टर्मिनल के पास नया टर्मिनल टी-3 बनाने की बात हुई। लॉकडाउन से पूर्व टर्मिनल के निर्माण का काम शुरू हुआ, जिसके एक हिस्से का काम पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के डिपार्चर सेक्शन का वीडियो शुक्रवार को एक्स(ट्विटर) पर वायरल हुआ। जो बेहद पसंद किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बिल्डिंग के अंदर का लुक बेहद खास है। इसमें डिपार्चर सेक्शन व यात्रियों के बैठने का एरिया नजर आ रहा है। इसके अतिरिक्त बिल्डिंग के अंदर का लुक भी शानदार है। अधिकारियों की मानें तो फरवरी के अंत तक यह टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा और इसकी सौगात यात्रियों को मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें