फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिकों को ठेका गाड़ी का देना होगा हिसाब

Thu, 11 Sep 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामारी करने वाली ठेका गाड़ी के मालिकों को सवारियों को ढोने का हिसाब देना होगा। टोल टैक्स सेंटरों से भी ठेका गाड़ी (डग्गामार बसों) द्वारा अवैध रूप से सवारियों को ढोने का विवरण जुटाया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग का मानना कि ठेका गाड़ी के मालिक सालाना लाखों रुपये की कमाई करके टैक्स की चोरी कर रहे हैं।

डग्गामार बसों के संचालकों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए ठेका गाड़ी को शादी, पिकनिट पार्टी और दूसरे मकसद के लिए कहां से कब बुक किया गया और कहां तक सवारी पहुंचाई गई आदि का विस्तृत ब्यौरा इनके मालिकों से मांगा जाएगा।

मालिकों के इस विवरण की क्रास जांच भी कराई जा सकती है। इस विवरण के आधार पर ठेका गाड़ी मालिकों को नोटिस भेजकर टैक्स की वसूली की जाएगी।

डग्गामार बसों को अनुबंधित करने की सलाह
परिवहन विभाग के उपायुक्त गंगाफल ने परिवहन निगम को लखनऊ से टांडा, अंबेडकरनगर, अकबरपुर, फैजाबाद के बीच चल रही डग्गामार बसों को अनुबंधित करने की सलाह दी है। उनका मानना कि निगम की इन रूट पर बस सेवाएं नहीं है जिसके कारण डग्गामार बसों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


ये डग्गामार बसें अनुबंधित कर ली जाएं तो जनता को सहूलियत और निगम की आय भी होगी। लेकिन निगम रेड कॉरिडोर के नाम पर अनुबंधित बसों का संचालन न करने का नियम बता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें