फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर और बरेली से शुरू होगी नई उड़ानें : बरेली से मुंबई और बैंगलोर की फ्लाइट इसी सप्ताह शुरू होगी

Mon, 09 Aug 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में आठ एयरपोर्ट से प्रतिदिन 71 स्थानों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन हो रहा है।  लखनऊ से 21, वाराणसी से 20, गोरखपुर से 8, आगरा से 5, प्रयागराज से 11, कानपुर नगर से 3, हिंडन से 3 और बरेली से एक उड़ान प्रतिदिन चल रही है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली और कानपुर से देश के प्रमुख शहरों के लिए जल्द हवाई सेवाएं शुरू होगी। बरेली से मुंबई के लिए 12 अगस्त और बैंगलोर के लिए 14 अगस्त से फ्लाइट शुरू होगी। जबकि कानपुर से 15 सितंबर से हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की योजना है। उधर, कोरोना संक्रमण नियंत्रण की स्थिति के बावजूद भी हवाई जहाजों में यात्री नहीं मिलने से भी एयरलाइंस कंपनियों की परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में आठ एयरपोर्ट से प्रतिदिन 71 स्थानों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन हो रहा है।  लखनऊ से 21, वाराणसी से 20, गोरखपुर से 8, आगरा से 5, प्रयागराज से 11, कानपुर नगर से 3, हिंडन से 3 और बरेली से एक उड़ान प्रतिदिन चल रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण काल में कुछ फ्लाइट बंद हुई है। वहीं दूसरी लहर के बाद हवाई जहाजों में यात्रियों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है। एयरलाइंस कंपनियों को पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ रही है। ऐसे में नई शुरू हो रही उड़ानें यात्रियों की दृष्टि से कितनी सफल रहेगी यह फ्लाइट शुरू होने के बाद ही पता चल सकेगा।

पांच एयरपोर्ट बनकर तैयार, लाइसेंस का इंतजार
प्रदेश के नागरिक उड़्यन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि आजमगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। वहां रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग, पार्किंग सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार हो गए हैं। इन एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के संचालन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से लाइसेंस का इंतजार है।
विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास और कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण जल्द
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द शिलान्यास करेंगे। कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड़्डा भी बनकर तैयार है। एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए वहां पहली उड़ान अंतर्राष्ट्रीय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें