आसरा योजना में लोगों को और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस योजना
के तहत मलिन बस्तियों व अल्पसंख्यक बस्तियों में रहने वालों को मुफ्त मकान
देने के साथ स्वच्छ जलापूर्ति और पार्क व स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी
जाएगी।
मकान की लागत 2.50 लाख से बढ़ाकर 2.96 लाख रुपये कर दिया गया है। इस
संबंध में विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने शासनादेश जारी कर दिया
है।
प्रदेश की शहरी मलिन बस्तियों और
अल्पसंख्यक बस्तियों के कायाकल्प के लिए आसरा योजना की शुरुआत की गई है।
इसके तहत योजना के आवंटियों को 250 से 300 वर्ग फीट में एक कमरा, एक
बरामदा, शौचालय, किचन बनाकर मुफ्त दिए जाएंगे। सभी मकान तीन मंजिला
अपार्टमेंट में बनाए जाएंगे।
इसके अलावा बेहतर जलापूर्ति के लिए नलकूप, पंप
हाउस व ओवर हेड टैंक और सेफ्टिक टैंक बनाए जाएंगे। जबकि सुरक्षा के लिए
चाहरदीवारी व गेट बनाए जाएंगे।