फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग छुट्टी पर, अब कौन संभालेगा लखनऊ?

Fri, 07 Feb 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी में जिलाधिकारी पद के लिए आईएएस अफसरों के बीच दौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन


मौजूदा डीएम अनुराग यादव के लंबी छुट्टी पर जाने की चर्चाओं के बीच सरकार लखनऊ के डीएम पद के लिए भरोसेमंद अफसर की तलाश में जुटी है।

इस खास पद की दौड़ में फिलहाल वाराणसी की डीएम प्रांजल यादव, इलाहाबाद के डीएम राजशेखर और नियुक्ति विभाग में विशेष सचिव योगेश्वर राम मिश्रा शामिल बताए जा रहे हैं। जल्द ही राजधानी में नए डीएम की तैनाती की संभावना है।
ब्यूरोक्रेसी में अनुराग यादव के छुट्टी पर जाने को लेकर जबर्दस्त चर्चा है। अनुराग तीन दिन से छुट्टी पर चल रहे हैं और डीएम का कामकाज फिलहाल सीडीओ उदयवीर सिंह यादव देख रहे हैं।
विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अनुराग ने लखनऊ के कमिश्नर के माध्यम से नियुक्ति विभाग को 10 फरवरी से तीन महीने के अवकाश के लिए आवेदन भेजा है।

इसमें स्वास्थ्य संबंधी वजह बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले उन्हें हटाया जाना तय था, इसलिए वे खुद ही छुट्टी पर चले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के डीएम का पद इसलिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि सीधा संपर्क सीएम व सरकार से रहता है।

नियुक्ति विभाग के अधिकारी इस पद पर तैनाती के लिए मुख्य सचिव से लेकर सीएम कार्यालय तक से विचार-विमर्श कर रहे हैं। अनुराग छुट्टी पर हैं, इसलिए जल्द नए डीएम की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें