फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार की राह आसान करेंगे नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की राह आसान बनाने के लिए इस सत्र से नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इन्हें नई शिक्षा नीति के तहत आज की जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है।
विज्ञापन




इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए बीबीएयू की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर आवेदन करना होगा। इसकी प्रकिया चल रही है।

सोशल मीडिया व मीडिया से जुड़े कोर्स



पीजी डिप्लोमा इन सोशल मीडिया मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन फिल्म एंड थियेटर एक्टिंग एंड एडिटिंग, पीजी डिप्लोमा इन डिजाइन एंड ग्राफिक्स, पीजी डिप्लोमा इन कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी एंड वीडियो जॉकी।

आज की जरूरत अनुसार डिजाइन प्रबंधन कोर्स



पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से पीजी डिप्लोमा इन मैन्यूस्क्रिप्टोलॉजी (पाण्डुलिपि विज्ञान), प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से द्विवर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए, डिप्लोमा कोर्स इन डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट।
विज्ञापन


कृषि उत्पादों से जुड़े पाठ्यक्रम

वन ईयर डिप्लोमा इन पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी फॉर हॉर्टिकल्चरल क्रॉप्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्पोस्टिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन गार्डनिंग, फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग से जुड़े वन ईयर डिप्लोमा कोर्स इन फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन (अमेठी केंद्र), सिक्स मंथ सर्टिफिकेट कोर्स इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी (अमेठी केंद्र), छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स फॉर फूड एनालिस्ट (अमेठी केंद्र), पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स कोर्स।



योगा व मेडिकल कोर्स में कर सकते हैं आवेदन

सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्किल एनहांसमेंट फॉर पैरामेडिकल प्रोफेशनल, डिप्लोमा कोर्स इन कॉग्निटिव न्यूरो साइंस, डिप्लोमा कोर्स इन योगा एंड नैचुरोपैथी, डिप्लोमा कोर्स इन योगा इंस्ट्रक्टर एवं यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा कोर्स इन ऑफिस ऑटोमेशन एंड टैली।



कम अवधि वाले रोजगारपरक कोर्स शुरू



विश्वविद्यालय ने कम अवधि वाले रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं। इनके जुड़े रोजगार वाली कंपनियों को भी बीबीएयू में बुलाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा।

कोट......



ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करते हैं। इस सत्र से तैयारी है कि छात्रों के लिए रोजगार के रास्ते हम बनाते रहें। कुछ और योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

- प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, बीबीएयू


.............................



पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ाई



संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। बीबीएयू ने पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र बिना विलंब शुल्क के 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। फिर 26 से 30 जून तक एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इन्हीं तिथियों में नए कोर्स के लिए आवेदन भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें