फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएम के खिलाफ अभियंता लामबंद, प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभियंता।
विज्ञापन
लखनऊ। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (द्वितीय) द्वारा 13 मई को सिंचाई विभाग के एक्सईएन अरुण सचदेव के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने के विरोध में अभियंता लामबंद हो गए हैं। इन अभियंताओं ने बुधवार को कैंट रोड स्थित सिंचाई भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और डीएम को बर्खास्त करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

उप्र इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन में अध्यक्ष वीके श्रीवास्तव व महासचिव आशीष यादव ने कहा कि आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया है। इस मांग पत्र पर कार्रवाई न होने पर अभियंता आर-पार की लड़ाई का एलान करेंगे। प्रदर्शन में सिंचाई, जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसोसिएशन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अख्तर अली फारूकी, सुरजीत सिंह निरंजन, सीके मंगलम आदि अभियंता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें