फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कितना महंगा हुआ आपके आशियाने का सपना

Wed, 04 Jun 2014 11:53 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अपना घर बनाने या खरीदने की सोच रहे लोगों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने करारा झटका दिया है।
विज्ञापन


दरअसल एलडीए अपनी कॉलोनियों में पांच जून से नया सर्किल रेट लागू करने जा रहा है। इससे बृहस्पतिवार से नई आवासीय योजनाओं में प्लाट या फ्लैट की कीमत 25 प्रतिशत ज्यादा हो जाएगी।

इसका सामना आवंटियों और रीसेल करने वालों को करना पड़ेगा। बढ़े सर्किल रेट का सर्वाधिक प्रभाव देवपुर पारा, प्रियदर्शनी कॉलोनी, कानपुर रोड और गोमती नगर विस्तार में प्रस्तावित 8000 फ्लैटों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जमीन और फ्लैटों पर होगी नई दरें लागू

इसको 16 मई के बाद आचार संहिता खत्म होने के बाद जून में लागू किया जाना था, जिसका फैसला अब कर लिया गया है। जमीन और फ्लैटों दोनों की ही रजिस्ट्री पर ही नई दरें लागू होंगी।

करीब 25 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ाई गई हैं। प्राधिकरण हर वर्ष अपनी कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाता है।

इसके लिए बाकायदा कमेटी का गठन किया जाता है। उसी के तहत ये कमेटी बना दी गई है, जो दरों का एक प्रस्ताव भी तैयार कर चुकी हैं।

इसका अप्रूवल एलडीए उपाध्यक्ष ने कर दिया है। इसके बाद में नई कीमत को पांच जून से लागू करने का फैसला भी हो गया है।
विज्ञापन

ट्रिपल प्राइम लोकेशन पर मिलेगी छूट

कार्नर, पार्क फेसिंग और सामने की सड़क 18 मीटर चौड़ी अगर एक साथ किसी प्लाट के लिए उपलब्ध हों तो आवंटी को रजिस्ट्री में ट्रिपल प्राइम लोकेशन चार्ज लगेगा।

यह 25 फीसदी होगा। अगर ये तीनों प्राइम लोकेशन अलग-अलग लागू हुईं तो कार्नर और 18 मीटर चौड़े रोड के लिए 10-10 और पार्क फेसिंग के लिए कुल सर्किल रेट का 5 फीसदी देना पड़ेगा।

व्यावसायिक प्रापर्टी का दोगुना सर्किल रेट
किसी योजना में अगर एलडीए की व्यावसायिक प्रापर्टी हो तो वहां रिहायशी दर का दोगुना या फिर डीएम सर्किल रेट जो भी ज्यादा हो, वह लागू की जाएगी।

यह दर डेढ़ एफएआर तक ही अनुमन्य होगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को सर्किल रेट में 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें