फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिछले 24 घंटे में मिले 592 नए संक्रमित, अब बिना जांच के डिस्चार्ज किए जाएंगे बिना लक्षण वाले मरीज

Sat, 20 Jun 2020 04:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को नए मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 592 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इस समय यूपी में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 6,237 है, वहीं अब तक 10,369 लोग पूरी तरह से डिस्चार्ज होकर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 529 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 14,048 सैंपलों की जांच की गई। अब तक कुल 5,42,972 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।



उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हमने डिस्चार्ज पॉलिसी में संशोधन का नया आदेश जारी किया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की डिस्चार्ज पॉलिसी के अनुसार अब जो बिना लक्षण वाले (एसिम्टोमैटिक) कोरोना मरीज हैं, उन्हें 10 दिन के बाद बिना टेस्ट कराए उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। बिना लक्षण वाले मरीजों के मामले में ये सामने आया है कि 10 दिनों के बाद वो दूसरों को संक्रमित नहीं करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें