फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : इमलिया सुल्तानपुर में सात साल की बच्ची संग पड़ोसी ने की दरिंदगी

Mon, 24 May 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

घर के बाहर खेल रही एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी अपने घर में उठा ले गया और इसके बाद उसके संग दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सोमवार को सामने आई है। घर के बाहर खेल रही एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी अपने घर में उठा ले गया और इसके बाद उसके संग दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता को बच्ची बेेसुध हालत में मिली। शिकायत लेकर थाने गए पीड़िता के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय थाने से भगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली सात साल की बालिका सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता खेत में काम कर रहे थे। मां घर में खाना बना रही थी, इस बीच आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला सुरजीत आ गया और खेल रही मासूम को उठाकर अपने घर ले गया, जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद मुंह खोलने पर आरोपी पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि बालिका को ले जाते और कुछ देर बाद घर से भागते गांव के लोगों ने देखा था। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर गांव वालों ने इसकी सूचना बालिका के परिजनों को दी। सूचना पाकर खेत में काम कर रहे बालिका के पिता आरोपी के घर पर पहुंचे, जहां पर बालिका बिस्तर पर बेेसुध पड़ी मिली। 
विज्ञापन


पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, जहां पर आरोप है कि बीट संख्या ३ के दरोगा दीनानाथ यादव व बीट के सिपाहियों ने पीड़ित पक्ष को थाने से दबाव बनाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने घटना से मीडिया और पुलिस के आला अफसरों को अवगत कराया। मामला उछलने के बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस हरकत में आई। एसपी आरपी सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, इमलिया सुल्तानपुर, तालगांव और हरगांव पुलिस को भेजा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें