फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की हालत गंभीर : फेफड़े में संक्रमण, जफरयाब जिलानी की हालत में सुधार

Mon, 24 May 2021 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आजम खान के फेफड़े में संक्रमण के कारण सोमवार को उन्हें 5 लीटर की दर से ऑक्सीजन देना पड़ा। उधर, जफरयाब जिलानी वेंटीलेटर से बाहर आ गए हैं, लेकिन अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
आजम खां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के फेफड़े में संक्रमण अभी बना हुआ है। सोमवार को उन्हें पांच लीटर की दर से ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। इससे पहले उन्हें 2 लीटर ऑक्सीजन दी जा रही थी। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाई गई है। उनकी तबियत अभी क्रिटिकल लेकिन नियंत्रण में है। मालूम हो कि सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को कोरोना से संक्रमित होने के बाद सीतापुर जेल से 9 मई को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


उधर, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह वेंटीलेटर से बाहर आ गए हैं। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कुछ दिन पूर्व घर में गिरने की वजह से वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन के बाद पता चला की उनके ब्रेन के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था और वह कोविड पॉजिटिव भी हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी करके ब्रेन से जमे हुए खून को हटाया। इस दौरान में आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे लेकिन सोमवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें