फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सामने आई लापरवाही : स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों की मिली लापरवाही

Tue, 07 Sep 2021 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बीमारी फैलने के मामले में स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है। सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी सहित आसपास के जिले में बुखार एवं डेंगू फैला हुआ है। इन जिलों में कई लोगों की मौत भी हो गई है। जांच के दौरान लापरवाही पाए जाने पर वहां की सीएमओ को हटा दिया गया है। साथ ही तीन स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच चल रही है। प्रदेश स्तरीय टीम भी सभी जिलों का दौरा कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद में स्वास्थ्य एवं नगर विकास के कई अधिकारियों द्वारा दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने और अनियमितता की पुष्टी हुई है। इस प्रकरण की विस्तार से जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। हालांकि देर शाम तक विभागीय अधिकारी जांच जारी होने की बात कहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें