फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य

Mon, 19 Aug 2019 07:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नीरज शेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। सोमवार को नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। नीरज के त्यागपत्र देने के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

नीरज शेखर इससे पहले सपा से राज्यसभा सदस्य थे। पिछले दिनों वह सपा और राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिर्फ एक सीट और भाजपा के विधायकों की संख्या 300 से ज्यादा होने से नीरज का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य कई भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों के साथ नीरज विधानमंडल के सेंट्रल हॉल पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें