फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी तिवारी ने भी सौंपी सरकारी बंगले की चाबी, पत्नी ने मांगा था समय

Tue, 26 Jun 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एनडी तिवारी - फोटो : self
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के माल एवेन्यू स्थित बंगले की चाबी सोमवार को राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी गई। यह बंगला 18 जून को खाली हो गया था। पूर्व सीएम के स्टाफ ने राज्य संपत्ति विभाग के जेई को सरकारी सामान का मिलान कराया।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिन 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास खाली हुए हैं, उनमें एनडी तिवारी भी शामिल हैं। उनके नाम 1, माल एवेन्यू बंगला आवंटित था। तिवारी गंभीर रूप से बीमार होने के कारण दिल्ली में साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद एनडी तिवारी की पत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बंगला खाली करने के लिए वक्त मांगा था। उन्होंने तिवारी के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण लखनऊ आने में असमर्थता जताई थी। वक्त नहीं मिलने पर 18 जून को उनका जरूरी सामान बंगले से निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को एनडी तिवारी के पूर्व ओएसडी रामपाल शर्मा व निजी सचिव मुकेश शर्मा ने राज्य संपत्ति विभाग के जेई व अन्य स्टाफ को बुलाकर सामान का मिलान कराया और बंगले की चाबी सौंप दी। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने बंगले की चाबी मिल जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें