कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण
दत्त तिवारी ने कहा है कि वह उसी व्यक्ति के साथ हैं जिसके पास विकास व
जनसेवा का स्पष्ट एजेंडा हो।
एक दिन पहले अयोध्या में नरेंद्र मोदी के
विकास मॉडल का बखान करने के बाद तिवारी ने एक बयान जारी कर यह राय जाहिर की
है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और
प्रदेश की सरकारों को विकास के एजेंडे पर काम करना चाहिए।
पढ़ें-
जब एनडी तिवारी को आया किसी की मूंछों पर प्यार
राजनेताओं को
आपसी सौहार्द व कौमी एकता की भावना को स्वीकार करना होगा। उन्होंने विकास
कार्यों की कलई खोलते हुए कहा कि भारत गांवों का देश है, लेकिन गांवों के
भ्रमण में देखते हैं कि वहां की सड़कें खस्ताहाल हैं।
उनके शीघ्र निर्माण
की आवश्यकता है। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकारों
को संवेदनशील बनने की सलाह दी है।
तिवारी ने कहा कि गांधी और खादी को
नौजवानों को पढ़ना व समझना होगा। उन्होंने कहा कि वह देश के विकास के लिए
जीवन के अंतिम क्षण तक सेवक के रूप में सक्रिय रहकर सेवा करते रहेंगे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...