फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर के लिए किया गया नवग्रह पूजन, नौ शिलाओं को किया गया स्थापित

Mon, 17 May 2021 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नींव भराई का कार्य किया जा रहा है। इसे बरसात के पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि में स्थापित की गई नौ शिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के गर्भगृह स्थल पर सोमवार को नवग्रह के पूजन के साथ ही 9 शिलाओं को स्थापित किया गया। इसके साथ ही पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजित शिलाओं व चांदी के कलश को भी नींव में स्थापित किया गया।

विज्ञापन


पूजन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्मोही अखाड़ा के महंत व ट्रस्ट के सदस्य स्वामी दिनेंद्र दास, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व कार्यदायी संस्था एल एंड टी, टीसीई और बालाजी टकसन कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 40 फुट गहरी की गई नींव की खुदाई के ग्राउंड के इम्प्रूवमेंट का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए 400 फुट लंबे, 300 फुट चौड़े स्थल को इंजीनियर फिल्म मैटेरियल से लगभग 44 लेयर के माध्यम से भरा जाएगा। वर्तमान में 300 एमएम की दो लेयर बिछाई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य को तेज गति से बारिश के पहले किया जा सके इसके लिए परिसर में बड़ी मात्रा में वर्कर व मशीनों को लगा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें