फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नवीन कृष्ण राय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय में इनोवेशन हब के सलाहकार नामित

Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नवीन कृष्ण राय देश के एक जाने-माने मैनेजमेंट एक्सपर्ट हैं। वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सिविल जजों को भी मैनेजमेंट विषय से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
नवीन कृष्ण राय एकेटीयूू में इनोवेशन हब के सलाहकार नामित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के इनोवेशन हब का सलाहकार नामित किया गया है। विश्वविद्यालय का यह इनोवेशन हब उत्तर प्रदेश में उत्कृष्टता के सूत्र को आगे बढ़ाने, छात्रों और युवा उद्यमियों के बीच नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने और एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के उद्देश्य के लिए कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवीन कृष्ण राय देश के एक जाने-माने मैनेजमेंट एक्सपर्ट हैं। वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सिविल जजों को भी मैनेजमेंट विषय से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान करते हैं। नवीन कृष्ण राय प्रदेश व ज़िला स्तर की विभिन्न समितियों जैसे कि ज़िला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति, लखनऊ, ट्रेनिंग मोड्यूल सेलेक्शन समिति, मध्य प्रदेश पुलिस, ई-गवर्नेंस सोसाइटी, ज़िला हरदा, एमपी आदि के नामित सदस्य के तौर पर मैनेजमेंट से संबंधित बहुमूल्य सलाह प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें