फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दूसरों को दुखी देख आजम को मिलती है खुशी'

Thu, 17 Apr 2014 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नावेद मियां ने गुरुवार को आजमं खां पर जमकर जुबानी हमला किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर में आजम कोई महारथी नहीं है कि लोग उससे प्रभावित हो जाएंगे। लोग काम देखकर वोट कर रहे हैं।

मतदान करने के बाद मीडिया से मुखाबित होते हुए नावेद ने कहा कि आजम ने लोगों को जितने दुख दिए हैं, उसे उसका हिसाब देना ही होगा।

चाहे वह इसका हिसाब आईबी, सीबीआई या तिहाड़ जेल के सलाखों के पीछे से ही क्यों न दे।

आजम नॉर्मल नेता नहीं है

नावेद मियां ने कहा कि आजम खां एक ऐसा नेता है, जो लोगों की आंखों में आंसू देखता है, तो उसे खुशी मिलती है। वह लोगों को तकलीफ में देखता है, तो खुश होता है।

कांग्रेस के इस युवा नेता ने कहा कि उनका सबसे बड़ा और पहला लक्ष्य यही है कि वह रामपुर की जनता को इस जुल्मी नेता से मुक्त कराए।

उन्होंने कहा कि आजम नॉर्मल नेता नहीं है। वह एक हाइली कॉप्लेक्‍स्ड और निगे‌टिव शख्स है।
विज्ञापन

लोगों को धमकी देती है सपा सरकार

सपा सरकार पर हमला करते हुए नावेद ने कहा कि जो सरकार लोगों को धमकी दे रही है कि अभी तीन साल बचे हैं, ऐसी सरकार से कहना है कि दो साल में कुछ नहीं बिगाड़ पाए, तो तीन साल में क्या छीन लोगे।

नावेद से जब पूछा गया कि रामपुर में विकास की रफ्तार इतनी धीमी क्यों है?

जवाब में नावेद ने कहा, कभी रामपुर में 53 फैक्ट्रियां हुआ करती थीं, लेकिन जब पहली बार आजम खां श्रम मंत्री बना, उसने बहुत सी फैक्ट्रियां बंद करा दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें