दोनों सरकारों ने वादे तो बहुत किए लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है। सरकार ने दावा किया था हम नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे जबकि बेरोजगारी बढ़ गई है। जब हमारी सरकार थी हमने नौकरी नौजवानों को दी थी। इस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की नौकरी ले ली।
सभी मेडिकल कॉलेज सीएचसी पीएचसी में आठ महीने से ओपीडी बंद है। कोरोना के साथ-साथ और गंभीर बीमारियां हैं। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। उन्होंने गंभीर बीमारियों की मुफ्त में इलाज कराए जाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी जीएसटी को लेकर लिए गए फैसले से जनता परेशान हुई है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। किसी भी दशा में पार्टी का विलय नहीं होगा। पहले सपा वालों ने हमें बी टीम कहा था। अब यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी को लाभ देने वाली पार्टियोंं में उनकी भी टीम है।
उन्होंने दावा किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गठबंधन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आएगी। सभा को अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव, कमर रजा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मो. महताब, फारुक, मंटू काजी, हरिशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला ,परमजीत सिंह, सगीर चौधरी, जमाल मोहम्मद चौधरी मंसाराम मिश्र संजय तिवारी हरेंद्र पांडेय, गोविंद शिल्पकार व रामसागर भारती ने भी संबोधित किया।