फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

Mon, 04 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती धूमधाम से म
विज्ञापन
लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोमती नगर के एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के एक सत्र में कवि सम्मेलन और दूसरे सत्र में विचार संगोष्ठी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ मैथिलीशरण की रचनाओं से हुआ। श्वेता शुक्ला ने मुझे फर्ज अपने निभाना है, लेकिन किसी की निगाहों में आना नहीं है, गोपाल ठहाका ने होगा आज धमाल नगरी में रसखान की आया है गोपाल काव्य पाठ पर तालियां बटोरीं। कवियों ने मैथिलीशरण के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्नेहा रस्तोगी ने नृत्यनाटिका यशोधरा का मंचन किया। संचालन वरिष्ठ कवयित्री अर्चना गुप्ता ने किया। सांस्कृतिक सत्र में स्वरा त्रिपाठी ने कजरी पर मनमोहक नृत्य पेश किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री ज्ञानेंद्र कठिल, शशि रावत, रश्मि हूंका, संजयगुप्ता, आलोक सेठ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें