आर्य महासभा ने जानकीपुरम विस्तार में रविवार को बैठक की।
लखनऊ। आर्य महासभा गणेश चतुर्थी (26 अगस्त) से आर्य महासभा त्रिदंडी सनातन शक्ति केंद्रों की स्थापना शुरू करेगा। यह निर्णय जानकीपुरम विस्तार में रविवार को हुई बैठक में लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मौली शुक्ला ने अरविंद नाथ मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया। उन्होंने बताया कि सनातन शक्ति केंद्र हर वार्ड स्तर पर क्षेत्र में स्थित मंदिरों में बनाए जाएंगे। बैठक में पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी, डॉ. अगम दयाल, महामंत्री सुनील कुमार शुक्ला, मंत्री श्रवण कुमार मिश्रा, बीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।