प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 15 फरवरी के बीच प्रदेश में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। उनकी अवध, वाराणसी व इलाहाबाद क्षेत्र में भी सभाएं प्रस्तावित हैं।
पीएम 8 फरवरी को गाजियाबाद, 10 फरवरी को बिजनौर और 11 फरवरी को बदायूं में रैली करेंगे।
इसके बाद, 13 फरवरी को लखीमपुर खीरी व 15 फरवरी को ओरैया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, मोदी की अवध क्षेत्र में बाराबंकी, फैजाबाद या गोंडा, एक रैली या रोड शो वाराणसी और एक रैली इलाहाबाद के कौशांबी में भी कराए जाने की योजना है।