फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ताली बजाने और रोने वाले प्रधानमंत्री: बसपा

Tue, 07 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को सलोन के रामलीला मैदान बसंतगंज में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोने और ताली बजाने वाले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के लिए उन्होंने पिछले ढाई साल में कुछ भी नहीं किया। लोगों को अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया।

नसीमुद्दीन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण की बात कही है- जबकि सुप्रीम कोर्ट ने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर कार्यवाही की बात कही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर कार्यवाही की बात कही है। कहा कि वह चुनाव आयोग से सिफारिश करेंगे कि अमित शाह पर कार्रवाई की जाये।

उन्होंने सपा पर ‌भी निशाना साधा और कहा कि अगर काम बोलता है तो उन्हें कांग्रेस से गठबंधन करने की क्या जरूरत थी। कांग्रेस डूबता जहाज है और इसका भी हश्र डूबते जहाज जैसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें