फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन फॉर्मूला हिट कराने की कवायद

Sat, 07 Sep 2013 07:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा भी जुट गई है।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से हर जिले से किसानों को इस सम्मेलन में भेजने की कोशिश की जा रही है। यह सम्मेलन 9 व 10 सितंबर को गांदीनगर में आयोजित किया गया है।
फूलों की खेती के लिए बुलाए गए मोइनीनुद्दीन
मोदी के पूरे देश के किसानों को गुजरात में खेती की तरक्की दिखाने के लिए हो रहे इस आयोजन में प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।

जिन्हें सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उनमें उत्तर प्रदेश में फूलों की अच्छी खेती के लिए बाराबंकी के दफेदार पुरवा (देवां विशुनपुर) के मोइनुद्दीन का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


मोइनुद्दीन ने बताया कि गुजरात सरकार की तरफ से न सिर्फ आमंत्रण आया है बल्कि गुजरात ले जाने और भेजने का इंतजाम भी वहां की सरकार की तरफ से किया गया है।
प्रत्येक जिले से चार किसान : जानकारी के मुताबिक, गुजरात में आयोजित किसान सम्मेलन के लिए प्रत्येक जिले से लगभग चार-चार किसान बुलाए गए हैं। जिनकेजाने और आने तथा वहां ठहराने का पूरा प्रबंध गुजरात सरकार ने किया है।किसान मोर्चा ने लगाया आरोप
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल तोमर व प्रवक्ता रामनिवास यादव ने प्रदेश सरकार पर यूपी के किसानों के गुजरात जाने में अंड़गा डालने का आरोप लगाया। कहा, किसानों को सरकारी मशीनरी की तरफ से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

बावजूद इसके सम्मेलन सफल होगा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश दुबे के अनुसार, किसान सम्मेलन के बाद मोर्चा के कार्यकर्ता गुजरात में बनने वाली पटेल प्रतिमा के लिए घर-घर से लोहा जुटाने का काम शुरू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें