लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की बैठक बुधवार को गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित कार्यालय में हुई। इसमें जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नारायण जोशी को जिला अध्यक्ष और युवराज सिंह परिहार को संयोजक बनाया गया। महेंद्र सिंह रावत, जगदीश बुटोला, महेंद्र सिंह राणा, बृजमोहन नेगी उपाध्यक्ष चुने गए।
जयबीर सिंह बिष्ट महासचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, केशव बिटालू सह कोषाध्यक्ष, नारायण रावत संगठन सचिव, गोपाल सिंह बम मीडिया प्रभारी, पंकज राणा प्रचार सचिव, महावीर खंतवाल कार्यालय सचिव और वीरेंद्र मेहता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमवंत सिंह गड़िया, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधा बिष्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजली बोनाल, प्रदेश संयोजक बच्चे सिंह डोलिया, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह मौजूद रहे।