फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद हेमू कालाणी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर बुधवार को सिंधी समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशियाना चौराहे और नाका चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हेमू कालाणी के बलिदान को याद किया गया। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी और महामंत्री संजय जसवानी ने कहा कि 19 वर्षीय हेमू कालाणी ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए ट्रेन को बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। इस प्रयास में गिरफ्तार होने पर उन्हें फांसी की सजा दी गई।
विज्ञापन

नाका हिंडोला चौराहे पर हुए कार्यक्रम में पार्षद गिरीश गुप्ता व आशियाना में पार्षद मोनू सिंह ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भीमन दास, सुदाम चांदवानी, राकेश भागनानी, अशोक चांदवानी, सुदाम चंद, वासुदेव सचदेवा, नानक चंद लखमानी, श्याम कृष्णानी, सुरेश छबलानी, तरुण सांगवानी, पुनीत लालचंदानी, राजू जसवानी, इंदर कालाणी, हंसराज राजपाल, कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी, नवीन केवलानी, अमरनाथ चौधरी और घनश्याम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें