फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा ने विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने के लिए भेजे छह नाम, एक मुस्लिम प्रत्याशी भी

Sat, 01 Apr 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने यूपी विधान परिषद में छह सदस्यों को मनोनीत करने के लिए नाम भेज दिए हैं। सूची राजभवन भेज दी गई है।
विज्ञापन
प्रो तारिक मंसूर व लालजी निर्मल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में भाजपा की तरफ से विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने के लिए नाम भेज दिए गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद नाम राजभवन भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत लालजी निर्मल, साकेत मिश्रा, हंसराज विश्वकर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, तारिक मंसूरी और रामसूरत राजभर को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया जाएगा।

बीते साल जून से विधान परिषद में मनोनयन कोटे की छह सीटें खाली थीं। सीटों को भरने के लिए कई बार संगठन और सरकार के स्तर पर मंथन हुआ था, लेकिन नाम तय नहीं हो पाए। चूंकि अब निकाय चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। इसलिए सरकार ने रिक्त सीटों के लिए नाम तय कर दिए हैं। सरकार की ओर से भेजे गए नामों में लालजी प्रसाद निर्मल दलित वर्ग से आते हैं और मौजूदा समय में अंबेडकर महासभा के कर्ता-धर्ता होने के साथ अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं।

रजनीकांत माहेश्वरी ब्रज क्षेत्र के पूर्व भाजपा अध्यक्ष हैं। जबकि साकेत मिश्रा पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य हैं और केंद्र के पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र के बेटे हैं। मुस्लिम चेहरे के तौर पर मनोनयन सूची में शामिल किए गए तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।
विज्ञापन


रामसूरत राजभर आजमगढ़ में अधिवक्ता हैं और हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। इन नामों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री से चर्चा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें