फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.85% मतदान, बदायूं में फाड़े गए बैलेट पेपर, होगी दोबारा वोटिंग

Thu, 23 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मतदान के लिए पंक्तिबद्घ खड़े लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 24 जिलों में 52.85 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर जिले में सर्वाधिक 69.59 प्रतिशत और आगरा में सबसे कम 43.11 प्रतिशत मतदान हुआ। 2012 के निकाय चुनाव (46.10 प्रतिशत) की तुलना में 6.75 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, बदायूं नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 के साहू धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र नंबर 72 पर बुधवार शाम 4.25 बजे 15-20 लोग बूथ के अंदर घुस गए। उन्होंने कुछ मतपत्र फाड़ दिए और कुछ फटे हुए मतपत्र मतपेटी में डालकर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बूथ संख्या 72 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 24 जिलों में  5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों में पहले चरण के लिए बुधवार को सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक  3731 मतदान केन्द्रों पर 11683 बूथों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 1,09,26,972 मतदाताओं में से 52.85 प्रतिशत (57,74,771 मतदाताओं) ने मतदान किया।
विज्ञापन


पहले चरण में मतदान केन्द्रों पर सुबह से शाम तक मतदान की रफ्तार धीमी रही। राजनीतिक दलों, प्रशासन और प्रत्याशियों के अथक प्रयास के बाद भी 55 प्रतिशत तक भी मतदान नहीं हो सका। शाम 5 बजे  15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्याक्षियों सहित सहित कुल 26,314 प्रत्याक्षियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया।
देखें, किन जिलों में कितने प्रतिशत हुआ मतदान-


बरामद किए गए 13 मतपत्र को निरस्त कर दिया गया

वोटिंग के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : amar ujala
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बदायूं नगर पालिका परिषद के ही वार्ड नंबर 6 में इस्लामिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 33 पर बुधवार सुबह 11.25 बजे अज्ञात लोग बूथ में घुस गए। वे अध्यक्ष पद के 5 और सदस्य पद के 8 मतपत्र लूट कर भाग गए। स्थानीय प्रशासन की ओर से कोतवाली बदायूं में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने जालंधरी सराय निवासी गिरीश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी जालंधरी सराय और सम्राट नगर निवासी महेन्द्र कश्यप पुत्र मुंशीलाल को गिरफ्तार किया है। उनसे बरामद किए गए 13 मतपत्र को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ पर मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई थी।

पूरी तरह सफल रहा पहला चरण
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव का पहला चरण परफेक्ट शो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, राजनीतिक दलों, पुलिस, मीडिया और कर्मचारियों के सहयोग से पहला चरण पूरी तरह सफल रहा है।

वोटर लिस्ट सही है, खुद भी जागरूक बनें वोटर
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने कहा कि परफेक्शन कहीं नहीं होता, लेकिन उनकी वोटर लिस्ट बिल्कुल सही है। निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट को तीन चार बार सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पहले चरण में कुछ बड़े लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होने की बात आई है। इसका यह मतलब यह नहीं है कि वोटर लिस्ट खराब है। उनका भी फर्ज है कि वोटर लिस्ट को समय पर चेक करें कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। आयोग ने नामांकन के अंतिम दिन तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम किया है। मतदाता को स्वयं जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए मिली सीपीएमएफ

अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की 40 कंपनियां चुनाव के लिए नहीं मिली हैं, यह केवल चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाने के लिए मिली हैं। इतना जरूर है कि केंद्र ने पहली बार निकाय चुनाव में अर्द्ध सैनिक बल दिए हैं। अर्द्ध सैनिक बलों, पीएसी, पुलिस के जवानों की तैनाती के कारण ही पहले चरण के 24 जिलों में कहीं भी सांप्रदायिक तनाव, जातिगत विवाद या दंगे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मेरठ, शामली, आगरा, प्रतापगढ़, बिजनौर, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ  जैसे अति संवेदनशील जिलों में मतदान शांतिपूर्ण हुआ है।

शहरी वोटर मतदान के प्रति जागरूक नहीं
अग्रवाल ने पंचायत चुनाव के मुकाबले नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहने पर अफसोस जाहिर किया। कहा कि पंचायत चुनाव 2015 में 74 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। जबकि निकाय चुनाव में 53 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि शहरी मतदाता की तुलना में ग्रामीण मतदाता मतदान के प्रति ज्यादा जागरूक हैं, फिर भी वे ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते। शहरी मतदाता मतदान भी नहीं करते हैं, उस पर सफाई, सड़क, पानी, बिजली जैसी समस्याओं को लेकर बातें भी बनाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें