फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों शर्म करो, इतनी कम सीटें तो अयोध्या में गोलियां चलवाने के बाद भी नहीं आईं: मुलायम सिंह

Wed, 22 Nov 2017 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 79वें जन्मदिन के जश्न के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के युवाओं शर्म करो कि विधानसभा चुनाव में 47 सीटें आई। इतना बुरा हाल तो
विज्ञापन

अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के बाद भी नहीं हुआ था।

मुलायम लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, पार्टी के दो नेता ऐसे बैठे हैं, जिनके पोलिंग बूथ पर समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों पोलिंग बूथ पर जितने वोट सपा को मिले हैं। उससे कहीं ज्यादा नेता के घर में थे।

मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी के इस हश्र के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। इसके लिए पार्टी में कौन जिम्मेदारी लेगा। इतनी बुरी हार तो अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी पार्टी की नहीं हुई, जितनी बुरी हार 2017 के विधानसभा चुनाव में हुई।
विज्ञापन


Birthday केक खाकर मुलायम बोले- अखिलेश अच्छा बेटा और सरकार भी अच्छी चलाई, Exclusive तस्वीरें

मुलायम सिंह ने कहा कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाने के बाद हमारी पार्टी के 105 विधायक जीतकर आए थे, जबकि लोग उस समय चिल्लाते रहे कि हिंदुओं का हत्यारा आ गया। फिर भी हम जीतकर आए। अब तो नेता लोग अपनी पोलिंग नहीं जिता पा रहे हैं।

अखिलेश ने मना किया तो मुलायम ने जबरदस्ती खिलाया केक, बर्थडे जश्न पर ऐसा था माहौल
विज्ञापन

11 महीने बाद ही बना ली थी सरकार

- फोटो : amar ujala
मुलायम ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी बनाया था तो अखबारों में लिखा गया कि दो-तीन जिलों की पार्टी बनकर रह जाएगी. लेकिन 11 महीने के बाद हमारी सरकार बनी। उन्होंने कहा पांच साल हमारी सरकार के रहने के बाद भी हमें 47 सीटें आए तो ये सपा के युवाओं के लिए शर्म की बात है. उस समय के कार्यकर्ता और युवा कैसे थे पता कीजिए। मुलायम ने इस मौके पर अखिलेश की तारीफ की और कहा कि अखिलेश अच्छा बेटा है और सरकार भी अच्छी चलाई।

अकेले खड़ी की है पार्टी, इसे कमजोर नहीं देखना चाहता
मुलायम ने कहा, मैने अकेले पार्टी खड़ी की है। हमारे साथ कोई नहीं था। मैं पार्टी को कमजोर नहीं देखना चाहता हूं। मैने 4-5 नवंबर 1992 को कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी बनाई। 11 माह बाद हमने फिर सरकार बना ली थी। पार्टी को मजबूत करना है तो नेता अपने आप को सुधारें। नेताओं की छवि खराब हुई तो विधानसभा चुनाव हार गए, अखिलेश की मेहनत बेकार चली गई।

मुलायम ने अखिलेश पर बरसाया प्यार, कहा- अखिलेश बेटा पहले नेता बाद में, हमेश बना रहेगा आशीर्वाद

राम नाईक ने दी बधाई
राज्यपाल राम नाईक ने मुलायम सिंह के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर जाकर 79वें जन्म दिन की बधाई दी। राम नाईक ने मुलायम सिंह यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मुलायम ने पोर्टिकों में आकर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और खुद भी गुलदस्ता भेंट किया। गौरतलब है कि मुलायम सिंह व राम नाईक ने संसद में साथ काम किया है। नाईक जब पेट्रोलियम मंत्री थे तब मुलायम सिंह पेट्रोलियम मंत्रालय की परामर्शदाता समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें