नगर निगम के जो दस कल्याण मंडप हैं उनमें महानगर और कानपुर रोड मानसरोवर योजना के कल्याण मंडप को छोड़ शेष अन्य का किराया प्राइवेट की तुलना मे काफी कम है। यह 2500 रुपये से 13000 रुपये के बीच है। महानगर और मानसरोवर योजना में ही किराया 50 हजार रुपये से अधिक है। इसमें पूरा कल्याण मंडप न बुक कराए जाने पर किराया कम हो जाता है।
यहां बनेंगे नए कल्याण मंडप
- कुतुबपुर, मनकामेश्वर वार्ड
- कंधारी बाजार प्राथमिक विद्यालय परिसर नजरबाग वार्ड
- रजा नगर, आलमनगर वार्ड
- दौलतगंज वार्ड
- बाबापुरवा, पेपर मिल कॉलोनी वार्ड
- पुराना हैदरबाद, काल्विन कॉलेज-निशातगंज वार्ड
मिलेगी सहूलियत
शहर में छह स्थानों पर नए कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके बनने से इलाके के लोगों को वैवाहिक आयोजन के लिए एक अच्छी सुविधा मिल जाएगी।
उदयराज सिंह, नगर आयुक्त