फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का सड़क पर कार बाजार चलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन, लगाया लाखों रुपये का जुर्माना

Tue, 30 Apr 2019 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
राम कृष्ण मठ रोड के पास सड़क पर कार बाजार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने पहली बार सड़क पर कब्जा कर कार बाजार चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। महानगर और निराला नगर में कार बाजार चलाने वालों पर करीब 74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


कार बाजार वालों के बाद उन शोरूम वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्हाेंने फुटपाथ पर कब्जा जमा रखा है। निराला नगर शहर की पॉश कालोनी है, लेकिन एलडीए इंजीनियरों की मिलीभगत से यह आवासीय कॉलोनी अब बाजार बन गई है।

आवासीय मकानों की जगह कार बाजार, कॉम्प्लेक्स और होटल व शादी घर खोल दिए गए हैं। कार बाजार वालों ने तो सड़क और फुटपाथ पर पूरा कब्जा कर लिया है। इसको लेकर अब नगर निगम प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है। नगर निगम के जोन तीन के जोनल अधिकारी ने पहली बार सड़क पर कार बाजार चलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां देखें, किस पर लगा कितना जुर्माना

डेमो
किस पर लगा कितना जुर्माना
ओडियन कार बाजार गोल मार्केट महानगर- 26 लाख रुपये
बालाजी कार बाजार पुरानी चुंगी महानगर -  24 लाख रुपये
वेस्ट डील फोर व्हील निराला नगर - 23.95 लाख रुपये

एक हफ्ते में जुर्माना भरें
सड़क व फुटपाथ पर  कार बाजार चलाने वालों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। फुटपाथ से लेकर सड़क तक गाड़ियां खड़ी करने से ट्रैफिक जाम के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए अब जुर्माना लगाया गया है। एक सप्ताह में जुर्माना नहीं भरेंगे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश गुप्ता, जोनल अधिकारी नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें