फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम डिग्री कॉलेज में अब होगी पीजी की पढ़ाई, मिली चार करोड़ की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार, लखनऊ। अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज अपने यहां नए सत्र में प्रोफेशनल कोर्स व परास्नातक कोर्सों की शुरुआत करेगा। इससे पहले वह अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करेगा। जिसके लिए कॉलेज को नगर निगम से चार करोड़ की ग्रांट भी रिलीज हो गई है। जिससे वह जल्द से जल्द काम की शुरुआत करेगा और लखनऊ विश्वविद्यालय में नए कोर्सों की शुरुआत के लिए भी आवेदन करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम डिग्री कॉलेज में अभी बीए व बीकॉम की पढ़ाई कराई जाती है। यहां आवश्यकतानुसार संशाधनों खासकर क्लास रूम की कमी थी। स्थायी प्राचार्य के रूप में नियुक्ति के बाद डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने कॉलेज के विस्तार के लिए कवायद शुरू की। उन्होंने बिल्डिंग निर्माण के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव नगर निगम को पिछले दिनों भेजा था। इसके क्रम में नगर निगम से उन्हें हाल में चार करोड़ की बिल्डिंग ग्रांट सेंक्शन हो गई है।
डॉ. पांडेय ने बताया कि इस राशि से कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर पर एक सभागार का निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही पहले व दूसरे तल पर पांच-पांच कमरे क्लास के लिए बनाए जाएंगे। चुनाव आचार संहिता के नियमों को देखते हुए अगर कोई दिक्कत न हुई तो जल्द इसका टेंडर किया जाएगा। क्लास रूम बनने के साथ ही कॉलेज में प्रोफेशनल व पीजी में कई कोर्सों की भी शुरूआत होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक में बीजेएमसी व बीसीए शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

साथ ही परास्नातक में एमकॉम प्योर व एमए राजनीति विज्ञान, एजुकेशन व हिंदी भी शुरू करेंगे। इसकी आज काफी मांग भी है। यह रोजगारपरक व सिविल सर्विस की तैयारी के लिए लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में कॉलेज में 9 विषयों में बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। गोमतीनगर, इंदिरानगर क्षेत्र के एकमात्र एडेड कॉलेज होने की वजह से यहां प्रवेश के लिए भी काफी विद्यार्थी आते हैं। जहां उन्हें सामान्य शुल्क में गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि नए कोर्सों के लिए जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें