फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में आज से तीन दिन तक नैक मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम सोमवार से तीन दिनों तक मूल्याकंन करेगी। इस दौरान विवि के सभी दावों की हकीकत परखेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कार्यकाल में पहली बार नैक मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया ऑनलाइन और भौतिक दोनों प्रकार से चलेगी। कुलपति ने परिसर की सुंदरता, स्वच्छता, शैक्षणिक प्रस्तुतियों और सहित छात्र हित से जुड़ी सभी तैयारियों का दावा किया है। हालांकि, छात्रों की नाराजगी चुनौती बन सकती है। छात्रों की ओर से हॉस्टल से लेकर मेस में खाने जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें रही हैं।

आज सभी विभाग देंगे प्रस्तुतीकरण
आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि नैक मूल्यांकन के पहले दिन सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसके बाद आईक्यूएसी कमेटी के साथ बातचीत की जाएगी। दोपहर के समय विश्वविद्यालय के सभी विभागों का प्रस्तुतिकरण भी होगा। इसके बाद टीम विभागों का भौतिक मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन


टीम लेगी छात्रों की प्रतिक्रिया
मूल्यांकन के दौरान टीम छात्रों की प्रतिक्रिया भी लेगी। इस दौरान अलग-अलग कोर्सों से जुड़े छात्रों की पढ़ाई का स्तर परखा जाएगा। छात्र विवि की सुविधाओं से जुड़े अनेक बिदुंओं को भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर भी विवि की परीक्षा
- कक्षाओं की व्यवस्था
- बुनियादी ढांचे की जांच
- फैकल्टी और प्रशासनिक व्यवस्था
- दस्तावेजों की समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें