फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीमक की तरह शरीर को खोखला कर देता है मधुमेह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हेल्पिंग हार्ट फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर के होटल रेनेसां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टरों ने हृदय रोग, मधुमेह के खतरे और उससे बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फाउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि मधुमेह गांवों तक पांव पसार चुका है। यह सभी बीमारियों का घर है। मधुमेह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हर किसी को जागरूक होना पड़ेगा।



डॉ. नीरज भसीन ने कहा, मधुमेह दीमक की तरह होता है, जो पूरे शरीर को खोखला कर देता है। इससे बचने के लिए जीवन शैली, खान-पान और व्यायाम का ध्यान रखना होगा। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हर घर में मधुमेह का एक मरीज है। चीन के बाद भारत में इसके सबसे अधिक केस हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल के रोगों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नकुल सिन्हा ने किया। मेरठ के डॉ. राजीव अग्रवाल, हैदराबाद के डॉ. श्रीनिवास, त्रिवेंद्रम से डॉ. टिनी नायर, डॉ. सुशील गुप्ता, पीजीआई के डॉ. आदित्य कपूर, कानपुर के डॉ. ऋषि शुक्ला ने विशेष केस पेश किए। अवसर पर ज्योति सिन्हा, डॉ. अनुजा भार्गव, शांतनु सिन्हा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें