फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

Mon, 02 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहासा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 2:45 बजे 40 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजपाल सिंह ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला की दोनों चप्पलें मिली हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह एक्सप्रेसवे के 7.5 किलोमीटर पर चढ़ती दिखाई दी है। पहचान के लिए शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है। सर्विस लेन पर दुकान चलाने वाले एक युवक ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह कई दिनों से आसपास घूम रही थी लेकिन पिछले दो दिनों से दिखाई नहीं दी थी। महिला ने मैरून कुर्ता और पीली सलवार पहन रखी थी। जिस अवैध रास्ते से वह एक्सप्रेसवे पर चढ़ी थी, उसे बंद करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें