फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले मुस्लिम धर्मगुरु, कहा- नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में

Fri, 20 Dec 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले मुस्लिम धर्मगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म गुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविद और शायरों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रहित में बताया। स्वतंत्र देव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विपक्ष भ्रामक तथ्यों के आधार पर देश में  अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रच रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुसलमानों को वास्तविकता से अवगत कराने का आग्रह किया। उप्र. उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर वासित अली के नेतृत्व में आए मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने इस मुद्दे पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक प्रयास करने का भरोसा दिया। साथ ही अशांति उत्पन्न करने वालों की भर्त्सना की।

प्रतिनिधि मंडल में सैयद मो. हाशिम, डॉ. जराई हुसैन, मौलाना मुजिद चौधरी, मौलाना बदरेआलम, सादिक हसन, मौलाना इमरान, काजी मोहम्मद, अजमल चौहान और अहसान राव शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें