फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : व्यापारी व फुटपाथ दुकानदारों में मारपीट और पथराव, नागरिकता कानून बवाल से नहीं है संबंध

Fri, 20 Dec 2019 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भूतनाथ इलाके में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के भूतनाथ मार्केट के फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों एवं दुकानदाराें के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस चौकी पर एकत्र दुकानदारों ने पथराव किया तो एक व्यापारी अमित टंडन का सिर फूट गया। व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों का निपटारा नहीं किया बल्कि सीओ फोर्स सहित पहुंचे और फुटपाथ के दुकानदारों के पक्ष में धारा-144 का सहारा लेकर व्यापारियों के साथ अभद्रता की।

यह घटना नगर निगम दस्ते की कार्रवाई के विरोध में हुई। दरअसल भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फुटपाथ एवं पार्किंग स्थल पर पुलिस के संरक्षण में कब्जा कराए जाने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर नगर निगम दस्ता फुटपाथ के दुकानदारों पर कार्रवाई करने के बजाय व्यापारियों के फुटपाथ को तोड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बाजार बंद, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं लखनऊ व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दुकानें बंद कर दी। भूतनाथ मार्केट में दुकानदार फुटपाथ पर पुलिस चौकी तक दुकानें सजा देते हैं। उसको सड़क जाम की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें