फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से मिले मुस्लिम धर्मगुरू, दोबारा सरकार बनने की उम्मीद जताई

Sun, 12 Feb 2017 07:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल से मिलते मुख्यमंत्री अखिलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में उलमा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन


सीएम आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सपा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए काफी काम किए हैं। उन्होंने सपा के दोबारा सत्ता हासिल करने की उम्मीद जताई।

प्रतिनिधिमंडल में नदवा के प्रधानाचार्य मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी, किछौछा शरीफ के मौलाना शाह फखरुद्दीन अशरफ, देवबंद से मौलाना अब्दुल्लाह इब्नुल कमर, शाहमीना शाह दरगाह के सज्जादानशीन पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई, मौलाना इकबाल कादरी, मौलाना इदरीस बस्तवी, मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, शाह अनवर रहमान जीलानी सफवी, खैराबाद केसज्जादानशीन शाह नजमुल हसन उर्फ शब्बू मियां, ज्ञानवापी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी शामिल रहे।
विज्ञापन

आशीर्वाद देने एमपी व गुजरात से आए सूफी

अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने के लिए शनिवार को मध्य प्रदेश और गुजरात की खानकाहों के गद्दीनशीन लखनऊ पहुंचे। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में मेहसाणा से आए सूफी सैय्यद अली शाह मलंग और ग्वालियर से आए सूफी सैय्यद रफीक अली शाह मलंग ने यूपी के विकास के लिए सपा को वोट देने की अपील की।

बहुजन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पर अखिलेश सरकार को घेरा जाता है, जबकि बसपा शासनकाल में थानों पर मुकदमे लिखे ही नहीं जाते थे।

शिया उलमा का एक गुट अखिलेश के पक्ष में
शिया उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अली हुसैन रिजवी कुम्मी और मुस्लिम वक्फ  बोर्ड ऑफ  भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुहम्मद फहीम सिददीकी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन

तहफ्फुजे मिल्लत काउंसिल का बसपा को समर्थन

- फोटो : amar ujala
तहफ्फु ज-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष अल्लामा सैयद हमीयतउल्लाह ने बसपा को समर्थन देने का एलान किया।

प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हमीयतउल्लाह ने कहा कि संसद में मुस्लिम विरोधी पॉलिसी के खिलाफ बहस में बसपा ही मुसलमानों के पक्ष में खड़ी हुई है।

उन्होंने सपा पर सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा सरकार में 400 से ज्यादा दंगे हुए जिनमें मुसलमानों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें