फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- आपने हमारा साथ दिया, हम आपका साथ देंगे

Thu, 07 Dec 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी के समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन तलाक पर केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए मुस्लिम महिलाएं नरेंद्र मोदी के समर्थन में खड़ी हो गई हैं। लखनऊ के रूमी गेट पर गुरुवार दोपहर इकट्ठा होकर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम को धन्यवाद दिया और कहा कि आपने हमारा साथ दिया है इसलिए हम आपका साथ देंगे। 
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं ने पोस्टर-बैनर के जरिए गुजरात की महिलाओं से अपील की कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। गौरतलब है कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार दिया था।
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक रोकने के लिए केंद्र की ये है तैयारी

गुजरात की महिलाओं से बीजेपी को वोट देने की अपील करतीं लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : amar ujala
तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार 'मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल' लाने की तैयारी में लगी है। उसके तहत यदि पति, पत्नी को एक बार में तीन तलाक देता है तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है। पति को जमानत भी नहीं मिल सकेगी। इसके अलावा पत्नी और बच्चों के लिए हर्जाना भी देना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें