भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय भवन।
- फोटो : अमर उजाला
गिटार, वायलिन, हारमोनियम, कथक, भरतनाट्यम...सीखने की इच्छा है तो भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय में गर्मी की छुट्टियों में संगीत कार्यशाला में प्रवेश ले सकते हैं। कार्यशाला 16 मई से 25 जून तक चलेगी।
कुलपति प्रो. श्रुति सडोलिकर काटकर ने बताया कि गायन, वादन, नृत्य सीखने केलिए यह कार्यशाला काफी कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे तक शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, तबला, ढोलक, सितार, वायलिन, हवाइयन गिटार, बांसुरी, हारमोनियम, कथक, भरतनाट्यम सिखाया जाएगा। एडमिशन के इच्छुक लोगों केलिए छह मई से 15 मई तक विश्वविद्यालय से आवेदनपत्र ले सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क सौ रुपये है। जबकि प्रशिक्षण शुल्क 1,600 रुपये देना होगा। दो विषयों में एक साथ भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग फीस देनी होगी। कार्यशाला में एडमिशन के लिए न्यूनतम अर्हता पांच वर्ष है, जबकि अधिकतम के लिए सीमा नहीं रखी गई है।